नयी दिल्ली : नारंगी रंग के पासपोर्ट और उस पर पते के सबूत के रूप में पासपोर्ट के काम नहीं आने की खबरों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह फैसला सत्तारूढ़ पार्टी की ‘भेदभावपूर्ण मानसिकता’का प्रतीक है |
