छतरपुर – जिले के महाराजपुर के नायब तहसीलदार संजय गर्ग को उस वक्त जान बचा कर भागना पड़ा जब वे रेत के अवैध उत्खनन को लेकर कार्यवाही करने पहुंचे थे | महराजपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है |
शनिवार को छतरपुर जिले के महाराजपुर क्षेत्र के नायब तहसीलदार संजय गर्ग उर्मिल नदी के किनारे अवैध उत्खनन को रोकने ग्राम खिरी पंहुचे थे | साहब अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचे , उनके पहुँचते ही मौके से डम्फर आदि तो हटा दिए गये एक ट्रेक्टर पकड में आया था | जिसे लेकर संजय गर्ग कार्यवाही के लिये ट्रेक्टर को महाराजपुर ला रहे थे। तभी चालक ने एक दीवाल से टकराकर ट्रेक्टर पलटा दिया और वाहन मालिक छोटे राजा को मोबाईल कर दिया। कुछ देर में रेत माफिया छोटे राजा के साथ हथियारबंद लोग आये और उन्होने तहसीलदार के साथ गालीगलौच करनी शुरू कर दी। झूमाझटकी के बाद नौबत यहां तक आ गई कि तहसीलदार को जान बचाकर भागना पडा।
छतरपुर एडिशनल एस पी जयराज कुबेर ने बताया की महाराजपुर थाना पुलिस ने इस मामले में रेत माफिया छोटे राजा और उनके साथियों पर मामला दर्ज किया है।
सूत्र बताते है। की उर्मिल नदी के किनारे की इस रेत के अवैध उत्खनन को लेकर महराजपुर क्षेत्र में आठ स्थानों पर रेत के अवैध उत्खनन का काम जोर शोर से होता है | 90 फीसदी इसमें उत्तर प्रदेश के रेत माफिया लिप्त हैं जिन्हे जिले के प्रशासन और बीजेपी के विधयक और नेताओं का संरक्षण है |
