भोपाल। शाहीन बाग़ दिल्ली में महिलाओं द्वारा एन.आर.सी, सी.ए.ए. एवं एन.पी.आर का विरोध किया गया जिसकी आवाज़ से आवाज़ मिलाते हुए इन्दिरा प्रियदर्शिनी महाविद्यालय एवं विद्यालय की छात्राओं ने एन.आर.सी, सी.ए.ए. एवं एन.पी.आर के खिलाफ हज़ारों की संख्या में इकट्ठा होकर सत्याग्रह इक़बाल मैदान में विधायक आरिफ मसूद जी के नेतृत्व में किया सत्याग्रह में शहर के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों की छात्राओं सहित महिलाओं ने विरोध प्रकट कर इस काले क़ानून को वापस करने की मांग की। इस अवसर पर छात्राओं ने स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर एन.आर.सी., सी.ए.ए. और एन.पी.आर के खिलाफ ज़ोर दार नारे बाजी की।
ज़रूरत पड़ी तो भोपाल की महिलाएं जेल भरो आंदोलन करेंगी – आरिफ मसूद
इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद जी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा एन.आर.सी, सी.ए.ए. एवं एन.पी.आर जैसे काले कानून के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं उसी श्रृंख्ला मध्यप्रदेश में पहला इन्दिरा प्रियदर्शिनी महाविद्यालय एवं विद्यालय की छात्राओ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जिसकी सराहना की जानी चाहिए शाहीन बाग दिल्ली, जे.एन.यू, जामिया इस्लामिया, के छात्र-छात्राओं द्वारा यह आंदोलन किया जा रहा था आज भोपाल की तारीख में इस आंदोलन को लिखा जाएगा ज़रूरत पडने पर भोपाल की महिलाएं जेल भरो आंदोलन भी करंेगी।
आगे आरिफ मसूद ने संबोधित करते हुए कहा कि एन.आर.सी. और केब एक काला क़ानून है इस क़ानून से सभी धर्माें के लोगों को अपने पूर्वजों का 70 सालों का रिकार्ड देना पड़ेगा और इसकी वजह से देश के नागरिकों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा।

सत्याग्रह में मुख्यरूप से निशा, शफ्फाक, नाज़िश, रजनी, अनामिका शर्मा, तनवीर, सबा, मुस्कान खान, युसरा खान, जै़नब, खुशी कपूर, मनीषा, लायबा, लुबना, मरियम, शहनाज़, क़ायनात, निदा शाहवर, नाज़िया, फरीदा, कु. बबीता, कुसुम अहिरवार, रोशनी, सरोज, साक्षी, प्रियंका, अनिता, भावना, शालिनी, निशा, आरती, शुभा, अलका, स्वाति, रंजना, रूचिका, गौरी, नेहा, सोनम गुप्ता, प्रिती,आदि उपस्थित हुए।
