भोपाल , 5 मार्चः जम्मू व कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, पर्यटन निदेशालय, जम्मू के साथ जम्मू एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (जेएटीओ), भोपाल, मध्य प्रदेश में एक रोड शो का आयोजन कर रहा है, जहां हितधारकों को जम्मू और कश्मीर के विभिन्न संभावित स्थलों सहित धार्मिक, अवकाश, विरासत, सीमा के साथ-साथ साहसिक पर्यटन और पर्यटकों को अनुभवों झलक देखने को मिलेगी।
श्री माता वैष्णो देवी, श्री अमरनाथजी, शिव खोड़ी गुफा, सुधमहादेव-मानतलाई, श्री बुढा अमरनाथ, शहादरा षरीफ, नांगली साहिब, मचैल माता, शंकराचार्य मंदिर, खीरभवानी और हजरतबल जैसे विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के बारे में टूर ऑपरेटरों, मीडिया और पर्यटकों सहित हितधारकों को कैसे उन्हें गंतव्य तक पहुंचना है और जम्मू-कश्मीर में कौन-कौन सी सुविधाओं की उपलब्धता से अवगत कराया जाएगा।
जम्मू शहर, तीस से अधिक दैनिक उड़ानों और एक उत्कृष्ट रेल और सड़क संपर्क के साथ, श्री रघुनाथजी मंदिर, मां बावे वाली (काली मां मंदिर), जामवंत गुफा (पीरखोह), पुरमंडल-उतरबेहनी, कामेश्वर मंदिर अखनूर, झिरी मिश्रीवाला और कई तीर्थ स्थल साल भर बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
हिमालय की गोद में बसा पतनीटॉप, सनासर, भद्रवाह, सरथल और बनी के हिल स्टेशन भी पर्यटकों के आराम के लिए उपलब्ध गुणवत्ता वाले होटल और रिसॉर्ट के साथ बेजोड़ अवकाश प्रदान करते हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बसोहली, भद्रवाह, किश्तवाड़, राजौरी और पुंछ, जो कि विशाल हरे-भरे मैदानों और खूबसूरत झीलों से युक्त हैं, को मध्य प्रदेष में प्रदर्शित किया जाना है। उधमपुर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर दुनिया की सबसे बड़ी सुरंग, रियासी में सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा निर्माणाधीन रेल-पुल और रणजीत सागर झील, बगलीहार झील, मानसर-सश्ईसर झील में साहसिक गतिविधियों के लिए अपार संभावनाएं हैं।
मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई मुख्य अतिथि होंगे, जबकि नागेंद्र सिंह जमवाल सीईओ सरूईंसर -मानसर विकास प्राधिकरण जम्मू विशिष्ट अतिथि होंगे, सुनील नोटानी राष्ट्रीय प्रबंधन समिति सदस्य, टीएएआई विशिष्ट अतिथि होंगे और महेंद्रप्रताप सिंह एमडी ट्रैवल इंडिया टूरिज्म प्रा लिमिटेड कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
टूरिज्म फेडरेशन ऑफ जम्मू के महा सचिव, रमन सूरी, धार्मिक और तीर्थ पर्यटन में जम्मू की क्षमता और अनछुए क्षेत्रों के दोहन की आवश्यकता पर प्रकाश डालेंगे। उनका मध्य प्रदेश में एक चुनिंदा लोगों की सभा में बोलने का कार्यक्रम है जहाँ वे जम्मू में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक और अवकाश पर्यटन के लिए टूर ऑपरेटरों और पर्यटकों को आमंत्रित करेंगे। वह विशेष रूप से पर्यटन क्षेत्र में निवेश शिखर सम्मेलन और जम्मू-कश्मीर में निवेश की संभावनाओं पर भी बात करेंगे। रमन सूरी पिछले कई सालों से जम्मू और इसके आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक, अवकाश, विरासत, सीमा के साथ-साथ साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।
भारत भूषण कोतवाल, अध्यक्ष भद्रवाह ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन, जम्मू के भद्रवाह-किश्तवाड़ क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं पर बात करेंगे और भद्रवाह के पर्यटन सर्किटे, जिसमें सुरम्य जई घाटी, निर्मल पंडरी के हरे मैदान, गुरु-डांडा के प्राकृतिक ट्रेकों, राजसी सोज-धार पर्वत, गाथा झील पार्क और ट्राउट मछली फार्म और सेब के बागों में 14,000 फीट की ऊंचाई पर कैलाश-कुंड झील पर प्रकाश डालेंगे।
स. अमरीक सिंह, अध्यक्ष जम्मू एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (जेएटीओ), इस कार्यक्रम के आयोजक में से एक होने के नाते, मध्य प्रदेश के यात्रा व्यापार बिरादरी के साथ अधिक से अधिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर देंगे और विरासत पर्यटन को बढ़ावा देने में अधिक से अधिक सहयोग की मांग करेंगे, जो मध्य प्रदेश पहले से ही एक अग्रणी है। एसोसिएषन ऑफ रिलिजियस टूर आपरेटर्स के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, कोल कंडोली, कटरा, नौदेवी, शिव खोड़ी तीर्थयात्रा सर्किट की धार्मिक पर्यटन क्षमता पर बात करेंगे।
प्रमुख वक्ता पर्यटकों और निवेशकों को अनुच्छेद 370 हटने के उपरांत पर्यटन क्षेत्र में निवेश के अवसरों और स्वदेशदर्शन और पीआरएएसएडी के तहत विस्तृत पर्यटन से संबंधित बुनियादी ढांचे के विकास और जम्मू-कश्मीर के तीर्थयात्रियों के लाभ के लिए पूरे संघ राज्य क्षेत्र में निवेश के अवसरों से अवगत करवाएगें।
