जोबट – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपने पत्ते बिछाना प्रारंभ कर दिया है । इसी के चलते प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवक्ताओ की नियुक्ति की गई है अलिराजपुर जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र के लिये युवा पत्रकार आकाश उपाध्याय को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है यह नियुक्ति क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया की अनुशंसा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरदार सिंह पटेल तथा युवक कांग्रेस अध्यक्ष विशाल रावत की सहमति से प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर रवि दांगी द्वारा कि गई हैं ।
इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रशन्नता व्यक्त की है । नियुक्ति के पश्चात नव नियुक्त प्रवक्ता आकाश उपाध्याय कांग्रेस संगठन के प्रती आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस सम्मान के लिये में पार्टी का सदा आभारी रहूँगा तथा पार्टी की आवाज बन कर कांग्रेस की जनहितेषी नितीयो को जन जन तक पहुँचाने का प्रयास करुगा ।
इनकी नियुक्ति पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति सुलोचना रावत, मनीष जोशी, रमेश मेहता, अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष फारूक खत्री, एहमद भाई, मोहम्मद ठेकेदार, संजय फीलोमन, नरेन्द्र मण्डलोई, फरीद सहारा, तरूण जैन, श्रीमती किरण राठौड, मिश्रीलाल राठौड, अरविन्द बबलु, लक्की राठौड, जाकीर मकरानी, अमजद खत्री बबलु भाई फारूक खत्री छोटा, माया बामनिया आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दी ।
