सैयद ख़ालिद कैस , समूह सम्पादक (भोपाल) – मध्यप्रदेश में 15 साल के वनवास के बाद सत्ता में आई कॉंग्रेस के मुख्यमन्त्री कमलनाथ मंत्रीमण्डल की एक में लंबी खीचतान के बाद देर शाम काफ़ी मंथन और माथा पच्ची के बाद अंततः मंत्रियो के बीच विभाग वितरण की घोषणा हुई । विभाग वितरण के बाद जो तस्वीर उभर कर आई उसमे मुख्यमन्त्री कमलनाथ ने जनसम्पर्क , लोकसेवा प्रबंधन सहित अन्य महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे । वहीं गृह मन्त्री का भार बाला बच्चन को तो सज्जन सिंह वर्मा को पीडब्लूडी , गोविन्द सिंह राजपुत को राजस्व एवं परिवहन जैसे महत्त्वपूर्ण विभाग सौंपे ।
कमलनाथ ने आज भारतीय राष्ट्रिय कॉंग्रेस के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर अपने पिटारे से तोहफ़े निकाल कर अपने मंत्रीमण्डल में वितरित विभागों का विवरण किया –
कमलनाथ मुख्यमन्त्री -औधोगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन , जनसम्पर्क , विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी , विमानन , लोकसेवा प्रबन्धन , अप्रवासी भारतीय , तकनीकी शिक्षा , कौशल विकास एवं रोज़गार , अन्य विभाग जो किसी को आवंटित न हों ।
डॉक्टर विजय लक्ष्मी साधो -संस्कृति , चिकित्सा शिक्षा आयुष विभाग
सज्जन सिंह वर्मा -लोक निर्माण एवं पर्यावरण विभाग
हुकुम सिंह कराडा -जल संसाधन विभाग
डॉक्टर गोविन्द सिंह -सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग
बाला बच्चन -गृह , जैल विभाग , मुख्यमन्त्री से संबद्ध
आरिफ़ अकील -भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास , पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण , सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग
बृजेन्द्र सिंह राठौर – वाणिज्यक कर विभाग
प्रदीप जायसवाल -खनिज साधन विभाग
लाखन सिंह यादव – पशुपालन , मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग
तुलसी सिलावट -लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
गोविन्द सिंह राजपुत -राजस्व एवं परिवहन बिभाग
श्रीमति इमरती देवी -महिला एवं बाल विकास विभाग
ओंकार सिंह मरकाम -जनजातीय कार्य , विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़ , जनजातीय कल्याण विभाग
डॉक्टर प्रभु राम चौधरी -स्कूल शिक्षा विभाग
प्रियव्रत सिंह -ऊर्जा विभाग
सुखदेव पांसे -लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
उमंग सिंघार – वन विभाग
हर्ष यादव -कुटीर एवं ग्रामोद्योग , नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विभाग
जयवर्धन सिंह -नगरीय विकास एवं आवास विभाग
जीतू पटवारी – खेल एवं युवक कल्याण , उच्च शिक्षा विभाग
कमलेश्वर पटेल – पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग
लखन घन्घोरिया -सामजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण , अनुसूचित जाति कल्याण विभाग
महेंद्र सिंह सिसोदिया -श्रम विभाग
पीसी शर्मा -विधि एवं विधायी कार्य विभाग मुख्यमन्त्री से सम्बद्ध
प्रद्युम्न सिंह तोमर -खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
सचिन यादव -किसान कल्याण तथा कृषि विकास , उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग
सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल -नर्मदा घाटी एवं पर्यटन विभाग
तरुण भानोट -वित्त योजना , आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग
