पिपरिया– पिपरिया थाना के अन्तर्गत गुरूवार की रात मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब परिवहन करते हुये एक मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्तियो को 6 पेटी देशी शराब के साथ पकडा गया जिनके विरूध 34(2) आबकरी अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण पंजीवद किया गया |
उक्त कार्यवाही में थाना के cctns कार्य कर रहे आरक्षक 108 सुरेन्द्र चौधरी की उल्लेखनीय भूमिका रही जिसने आसुचना संकलन का उत्कृष्ट उदहारण पेश किया जिसके आधार पर आरोपी पप्पू अहीरवार पिता बद्री प्रसाद उम्र 20 निवासी रामपुर टोला पिपरिया व एक अपचारी बालक उम्र 17 को मोटर साइकिल क्रमांक MP 05 AF 1759 के गिरफ्तार कर 6 पेटी अवैध शराब कीमती लगभग 20000-/ हजार रुपये की जप्त की गयी |
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
