@सय्यद ख़ालिद कैस -9009217594
भोपाल -मोदी युग की एक उपलब्धि यदि कोई है तो तथाकथित गौ रक्षकों , गौ सेवकों द्वारा गौ हत्या के नाम पर निर्दोष मुसलमानो को मारना । इन चार सालो मे घटित घटनाओं मे एक भी ऐसा मामला सामने नही आया जिसमे मरने वाला दोषी पाया गया हो । किसी के घर के फ्रिज से तो किसी के सामान से ! मुसलमानो से नफ़रत कहें या ज़ाती दुश्मनी को गौ हत्या के नाम पर इन कथित गौ सेवकों पर मोदी या शिवराज सरकार की लगाम नही लगना गम्भीर रूप धारण कर सकता है । ताज़ा मामला सतना ज़िले के एक गाँव का है ।
जानकारी के अनुसार सतना जिले में भीड़ द्वारा एक मुस्लिम युवक और उसके दोस्त की गोहत्या के शक में बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। इसमें एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस ने बताया कि जिसकी मौत हुई है, वह 45 साल के रियाज हैं, जो कि दर्जी का काम करता था। इसके साथ ही उनके 38 साल के दोस्त शकील की भी भीड़ ने बेरहमी से पिटाई की है। जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रियाज और शकील पर शुक्रवार सुबह उनके घर से 28 किलोमीटर दूर अमगारा गांव में हथियारबंद भीड़ ने हमला कर दिया था। इनकी पिटाई लाठियों से की गई है। घटना के बाद सतना में तनाव का माहौल हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
आज रविवार को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी सतना दौरे पर आएंगे। पिटाई के कुछ घंटे बाद ही रियाज की सतना के जिला अस्पताल में मौत हो गई। रियाज अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे छोड़कर गए हैं। वहीं शकील टैक्सी चलाते हैं।
