भोपाल ।
खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती कविता सिंह जी के समर्थन में, भारी उत्साह व जनसमर्थन देखा जा रहा है l
खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के पन्ना, अमानगंज ,गुनौर तथा पवई क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में, दो दिनों से चल रहे सघन जनसंपर्क के दौरान, प्रत्याशी के आगमन की सूचना पाते ही ,सर पर कलश रखकर स्वागत को आतुर दिखाई देते हैं ,तथा चेहरे की मुस्कान एवं उमड़ता जनसैलाब इस बात को संकेत देता है कि, राजघराने को आज भी व्यापक जन समर्थन प्राप्त है l
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती कविता सिंह जी के साथ, एक सबसे बड़ा जो महत्वपूर्ण कारण है ,वह यह कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में, भारतीय जनता पार्टी की तरह इनकी पार्टी में इनके लिए, किसी भी नेता का विरोध नहीं है ,व्यापक जनसमर्थन एवं पार्टी का मजबूत साथ इनके लिए शुभ संकेत प्रदान करते हैं l
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती कविता सिंह सुबह से लेकर देर रात्रि तक, जहां आम जनता के बीच पहुंचकर अपनी पकड़ मजबूत बना रही हैं ,तो वहीं चार बार के विधायक कुंवर विक्रम सिंह नातीराजा भी, अपनी धर्मपत्नी के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क स्थापित करके ,लोगों से समर्थन मांग रहे हैं l
पूरे लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक जनसंपर्क के मामले में ,अभी तक कांग्रेस पार्टी अग्रणी रही है ,और यह इनके लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है, कांग्रेसियों की एकजुटता, प्रत्याशी की सतत मेहनत एवं आम जनमानस का प्रत्याशी के प्रति उमड़ता प्यार निश्चित रूप से खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से ,श्रीमती कविता सिंह जी के लिए, संसद तक का मार्ग सशक्त बनाता है l
राजीव शुक्ला पत्रकार खजुराहो सहित खेमराज चौरसिया विशेष प्रतिनिधि खबरें आजतक
