नई दिल्ली -आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास ने बुधवार को ट्वीट कर ऐलान किया कि वह रविवार को पार्टी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। विश्वास ने जिस पोस्टर को ट्वीट किया है उसमें वह पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की एक बड़ी सी तस्वीर के सामने खड़े दिख रहे हैं। यह तस्वीर पिछले रविवार को रामलीला मैदान में हुए पार्टी के स्थापना दिवस समारोह की है। विश्वास के पोस्टर में भी गूढ़ संदेश छिपा दिख रहा है, जैसे कि वह केजरीवाल को पार्टी का इकलौता चेहरा बनने/बनाए जाने को चुनौती दे रहे हैं।
