नई दिल्ली। गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी का एक झूठ पकड़ा गया है। आज सुबह एक आमसभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा था कि मोरबी में सन् 1979 में जब मच्छू डैम टूटने की दुर्घटना हुई तो भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी मुंह पर रुमाल रखकर घूम रहीं थीं। बीबीसी ने वह फोटो जारी किया है, जिसका जिक्र मोदी ने किया था। फोटो में दिख रहा है कि इंदिरा गांधी ने अपने हाथ मुंह पर रुमाल रखा हुआ है परंतु आरएसएस और जनसंघ नेताओं ने मुंह पर रूमाल बांध रखा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि गुजराती साप्ताहिक पत्रिका ‘चित्रलेखा’ के कवर पेज पर वह फोटो छपा था जिसमें इंदिरा गांधी मुंह पर रूमाल रखकर दौरा कर रहीं थीं। मोदी ने दावा किया था कि उसी समय आरएसएस के स्वयं सेवक लोगों की सेवा कर रहे थे। शाम होते होते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह झूठ पकड़ा गया। दरअसल, उन्होंने बड़ी ही चतुराई के साथ आधा सच बताया और उसके साथ आधा झूठ जोड़ दिया था। 