सीहोर से सतीेश सेन की रिपोर्ट
रामनगर इछावर -संत शिरोमणि रवि दास जयंती सम्मान समारोह के अवसर पर एक शाम पुलवामा के शहीदों के नाम से अम्बेडकर कालोनी चौराहे पर देश के शायर एवं कवियों ने अपने कलाम पेश कर पुलवामा में हुए शहीदों को कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि दी इस मौके पर मुख्य अतिथि हरी सिंह देवड़ा विशेष अतिथि सोबाल सिंह सरपंच की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को पुषपांजलि अर्पित की इलाहाबाद से आए शायर कवि फिरोज़ फतेहपुरी के द्वारा सरस्वती वंदना से शुरुआत हुई
कार्यक्रम के अध्यक्ष भूपेंद्र सिसोदिया हरी के द्वार कवियों का सम्मान किया गया
कवि सम्मेलन का दौर शुरू होते है फिरोज फतेहपुरी ने पढ़ा
ऐ वतन हमको तेरे ख़ाके मुकद्दस की कसम।
नाम हरगिज़ तेरा बदनाम ना होने। देंगे
पढ़ते ही हज़ारों की संख्या में उपस्थित स्रोताओं ने खड़े होकर तालियों के साथ स्वागत किया बालाघाट से आए कवि शैलेन्द्र शैल। हास्य से अपनी हाजिरी दी इंदौर से आए कवि राहुल बजरंगी ने वीर रस की कविता की पंक्ति से शानदार कविसम्मेलन के कार्यक्रम की शुरुआत की बाद में एक के बाद कवियों ने सुंदर कविता की पंक्तियों से दर्शकों को खूब गुदगुदाया भोपाल से दिनेश भोपाली ने देर तक खूब हंसाया श्रोताओं को शुभम सार्थक उदयपुरा ने अपनी गजलों से समा बांधा राज गढ के गीतकार सुनील सरगम ने काव्य पाठ किया इस मौक पर सभी कवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया
कवि सम्मेलन का संचालन कमल सिंह कमल नए किया
इस मौके पर आयोजक लखन बड़ोदिया जगदीश कैलाश धर्मेन्द्र लाड सिंह रमेश कैलाश चरन मांगीलाल धीरज सिसोदिया राहुल बड़ोदिया एवं अन्य समस्त गणमान्य नागरिक उपस्थित थे अंत मै आभार अम्बेडकर समिति के सदस्यों ने माना।
