आष्टा से सतीश सेन की रिपोर्ट
आष्टा –आज प्रभारी मंत्री श्री आरिफ अकील सीहोर जिले के आष्टा तहसील में जनपद पंचायत परिसर में जय किसान फसल ऋण माफी योजना अन्तर्गत आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होकर किसानों को फसल ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किये।
वही मीडिया से चर्चा के दौरान किसानों को दिए कर्ज माफी के प्रमाण पत्र और कितने दिनों में राशि किसानों के खाते में आ जायेगी के सवाल पर प्राभरी मंत्री जिस दिन मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी ब्याज लगना बंद हो गए है और जल्द ही राशि खातों में पहुंच जाएगी और वही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह डिफाल्टर सरकार नही है डिफाल्टर सरकार तो गई है अब तो काम करने वाली सरकार है एक एक व्यक्ति को कर्ज माफी के रुपये मिलेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री के गृह जिले को लेकर शिवराज सिंह पर किया हमला
वही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर हमला करते हुए बोले प्राभरी मंत्री की पूर्व मुख्यमंत्री के निर्वाचन छेत्र और उनके ग्रह जिले की हालत बहुत खराब है पूर्व मुख्यमंत्री के निर्वाचन छेत्र में अस्पताल में डॉक्टर नही है, एक्सरे मशीन नही है, सोनोग्राफी मशीन नही है। वही आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के सीहोर मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के घेराव पर बोले के जो आज मगरमच्छ के आशु बहा रहे है सीहोर में धरना देकर ।
पूर्व मुख्यमंत्री को सम्पन्न किसान बताते हुए बोले कि आप पांव पांव वाले भैया कहलाते थे आज बहुत सम्प्पन हो, करोड़ो रूपये के डेरी, करोड़ो रूपये के फूल बेच रहे हो। पुलवामा के बदले पर वायुसेना की आज की कार्यवाही पर बोले पहले ही करनी थी यह कार्यवाही।
