पिपरिया– लर्निंग स्टेप इंटरनेशनल स्कूल ग्राम कल्लू खापा पिपरिया द्वारा TLSI गोल्ड कप अंडर 14 अंतरस्कूल के खेल प्रतियोगिता 2018 का भव्य शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे से श्री विश्वनाथ सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में प्रारंभ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा स्वागत एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव जयसवाल जी, बलराम बैस जी, सुभ्रत लहरी जी, अरविंद शर्मा जी ,भगवान दास अग्रवाल जी, विनोद कटकवार जी निर्मल गोदानी जी ,सुनील दुबे जी प्रचार्य वाहिद खान उमेश सोनाकिया अखिलेश श्रीवास्तव सुनील साहू नवीन साहू उपस्थित रहे तदुपरांत स्कूल प्राचार्य डॉक्टर मोपाल मित्रा द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया एवं अतिथियों का पुष्प से स्वागत किया गया ।
मुख्य अतिथि श्री चौहान के द्वारा बच्चों को स्वस्थ रहने का खेल के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेषित किया गया तथा संस्था द लर्निंग स्टेम इंटरनेशनल स्कूल द्वारा खेलों को बढ़ावा देने हेतु व मंच प्रदान करने की सराहना की गई समस्त अतिथियों के द्वारा खेल मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया प्रथम दिवस के लीग मैच में बालक वर्ग बास्केटबॉल प्रतिस्पर्धा में प्रथम मैच सर्वोदय विद्या पीठ बनाम लिटिल स्टार स्कूल के बीच हुआ जिसमें लिटिल स्टार स्कूल विजय रहा द्वितीय मैच में सेंट मैरी बनखेड़ी बनाम संस्कार विद्या मंदिर के बीच हुआ जिसमें सेंट मैरी बनखेड़ी विजयी हुआ तृतीय मैच लिटिल स्टार स्कूल व नालंदा कान्वेंट स्कूल के बीच हुआ जिसमें नालंदा स्कूल विजयी रहा बालिका वर्ग में द लर्निंग स्टेप स्कूल बनाम एनएसबी स्कूल में लर्निंग स्कूल विजयी रहा ।
द्वितीय मैच सेंट मैरी बनखेड़ी बनाम लिटिल स्टार स्कूल में सेंट मैरी स्कूल विजयी रहा अगले मैच में राधाकृष्ण स्कूल व संस्कार विद्या मंदिर में संस्कार विद्या मंदिर विजय रहा इस प्रकार टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम मैच द लर्निंग स्टेप स्कूल बनाम विवेकानंद स्कूल सोहागपुर में द लर्निंग स्कूल विजयी रहा दूसरे मैच विवेकानंद स्कूल सोहागपुर बनाम विद्या भारती स्कूल में विद्या भारती स्कूल विजय रहा हैअगले मैच में संस्कार विद्या मंदिर स्कूल में लिटिल स्टार स्कूल मैच में संस्कार विद्या मंदिर विद्या भारती स्कूल में संस्कार विद्या मंदिर बालिका वर्ग में लर्निंग स्कूल बनाम संस्कार विद्या मंदिर में द लर्निंग विजयी रहा अगले मैच में गर्ल्स स्कूल पचमढ़ी विद्या भारती में गर्ल्स स्कूल पचमढ़ी रहा है अगले मैच में संस्कार विद्या मंदिर विद्या भारती स्कूल में संस्कार विद्या मंदिर विजयी रहा चतुर मैच में द लर्निंग स्टेप स्कूल बनाम गर्ल्स स्कूल पचमढ़ी में द लर्निंग स्टेम स्कूल विजय होकर फाइनल में पहुचा प्रत्येक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा इतने कम समय में की गई तैयारियो ने दर्शकों का मन मोह लिया मैच के लिए आए रैफरी स्वपनिल महलोरिया जबलपुल,मितेश साहू जबलपुर,सचिन शर्मा पिपरिया रहे मोजुद |
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
