लखनऊ , मुजफ्फरनगर -सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में आज नरेश चंद्र गुप्ता ग्रुप को पूरी तरह से शिकस्त का सामना करना पड़ा क्योंकि इस कड़े मुकाबले में विजय कुमार त्यागी ग्रुप ने अपने सभी प्रत्याशियों को भारी जीत दिला कर सिविल बार एसोसिएशन पर अपना वर्चस्व कायम किया है .
मतगणना के दिन आज मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मियां जैदी ने चुनाव परिणामों की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजय कुमार त्यागी ने 49 मतों से अपने प्रतिद्वंदी नरेश चंद गुप्ता को पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है विजय कुमार त्यागी को 159 मत प्राप्त हुए जबकि नरेश चंद गुप्ता को 110 मत पर ही संतोष करना पड़ा.
महासचिव पद पर कड़ा मुकाबला विजेंद्र सिंह मलिक और सुगंध ज्जैन में हुआ जिसमें सुगंध जैन ने 28 मतों से विजेंद्र सिंह मलिक को पराजित कर दिया सुगंध जैन को 148 मत जबकि विजेंद्र सिंह मलिक को 120 मत प्राप्त हुए हैं .
उपाध्यक्ष पद पर भी Nipun कुमार गौतम ने सर्वाधिक 164 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी विजय स्वरूप को पराजित कर दिया.
उधर सह सचिव प्रशासन पद पर अभिनव अग्रवाल ने भी सर्वाधिक 178 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी संजय शर्मा को पराजित किया संजय शर्मा मात्र 89 मत ही प्राप्त कर सके .सह सचिव पुस्तकालय पद पर कुमारी आंचल अग्रवाल ने भी सर्वाधिक 173 मत प्राप्त कर दी जीत हासिल की है .,वहीं कोषाध्यक्ष पद पर भी राधेश्याम गर्ग ने सर्वाधिक 176 मत प्राप्त कर राज सिंह रावत को पराजित किया .
श्री रावत को मात्र 90 मत ही प्राप्त हुए.
इनके अलावा वरिष्ठ सदस्य पर जय कुमार पवार ,महेंद्र कुमार जैन ,नरेंद्र सिंह ,नरेश कुमार त्यागी ,परीक्षित कुमार मित्तल और सतीश कुमार उपाध्याय विजई घोषित किए गए हैं, जबकि कनिष्ठ सदस्य पद पर सचिन सिंगल, अनिल कुमार शर्मा ,अनुज अग्रवाल, श्रीमती मानसी शर्मा ,कुमारी रश्मि शर्मा और शिवानी सचदेवा विजई घोषित हुई है .
इस प्रकार विजय कुमार त्यागी और अजय पाल चौहान वाले ग्रुप ने नरेश चंद गुप्ता ग्रुप के सभी प्रत्याशियों को पराजित कर जीत हासिल की है परिणाम की घोषणा होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार त्यागी ने सभी का आभार जताया और बार और बेंच में समन्वय स्थापित कर Bar की गरिमा को सम्मान बरकरार रखने का दावा किया .
बार और बेंच से विशेष वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि बार के सम्मान पर कभी आंच नहीं आने दी जाएगी और अधिवक्ताओं के हितार्थ लाभकारी योजनाएं लागू की जाएंगी.
