सीहोर-मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की नसरुल्लागंज न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सम्मान भेजकर अदालत में भेजकर पेश होने के निर्देश दिए है। अमित शाह के विरुद्ध महात्मा गांधी को चतुर बनिया कहने पर भावना आहत होने पर बुदनी में याचिका लगाई थी। परन्तु बुधनी आदलत के कार्य क्षेत्र के बाहर होने से मामला की सुनवाई के लिए ADJ कोर्ट नसरुल्लागंज में याचिका कर्ता अनोखीलाल गुप्ता ने याचिका लगाई थी। जिस पर मामला नसरुल्लागंज के अदालत के अधिकार क्षेत्र में आता है या नही इस पर बहस के बाद माननीय न्यायधीश ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ समन जारी किया और अपना पक्ष रखने के लिए उन्हें आदलत में उपस्थित होने के निर्देश दिए ।
इस मामले में उलेखनीय है कि भाजपा के राषटीय अध्यक्ष अमित शाह ने विगत दिनों एक जनसभा में महात्मा गांधी को चतुर बनिया कहकर संबोधित किया था इस बयान के आने के बाद अनोखीलाल गुप्ता ने एक याचिका बुधनी की अदालत में दायर की थी परंतु बुधनी अदालत ने मामला अपने कार्य क्षेत्र से बाहर का होने पर याचिका खारिज कर दी थी याचिका कर्ता ने नसरुल्ला गंज के ADJकोर्ट में पुनर्निरीक्षण याचिका लागई जिसे बहस के बाद माननीय न्यायधीश ने स्वीकार कर भाजपा अध्यक्ष को सममन जारी किया।
