मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा सरकार के 12 साल होने पर जो जश्न मनाया जा रहा है उस जश्न के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर जिला कांग्रेस सेवा दल द्वारा समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आज कलेक्टर महोदय को शिवराज सिंह की कथनी और करनी और घपले-घोटालों के बारे में महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन दिया है जिसमें मांग की गई है कि आए दिन किसान आत्म हत्या कर रहे है बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है हाल ही में प्राप्त केन्द्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार यौन उत्पीड़न की घटनाओं में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर है प्रदेश में बिजली पानी का संकट है उसके बावजूद भी निकम्मी सरकार और भाजपा के निकम्मे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान किस बात का जश्न मना रहें है पूरा मध्यप्रदेश बेहाल है गरीब ,मजदूर, किसान परेशान है रोजगार गारंटी गांव में चल नहीं रही है गांव के गरीब मजदूर पलायन करके दूसरे प्रदेशों में रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं ऐसी स्थिति में कहां तक जश्न मनाया जाना उचित है माननीय महोदय मध्य प्रदेश शासन से निवेदन करती है इस सरकार को भंगकरवा कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाये।
ज्ञापन देने वालो मे प्रमुख अनिल उत्साहि ,हरवीर रावहुवंशी,विजय शर्मा,राजेन्द्र शर्मा,सुरेश राठखेड़ा,योगेश करारे, डॉक्टर के एल रॉयं,मुन्ना लाल कुशवाह,कपिल भार्गव,विवेक अग्रवाल,हरिओम राठौर,पुनम कुलश्रीरेष्ठ,पुनीत शर्मा,हरीश खटीक,धीरज जामदार,मनीष चंदोरिया,राजगिरि गोस्वामी,पवन शर्मा,संजीव पोहरी,प्रताप गुर्जर और सेकड़ो कांग्रेसी सामिल थे
