पिपरिया- पिपरिया भारतीय मज़दूर संघ से समवृद्ध महिला स्व सहायता समूह तहसील इकाई पिपरिया ने एक ज्ञापन अनुबिभागीय अधिकारी आदित्य रिछारिया जी को सौपा ।
मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में मुख्य रूप से रसोइयों को प्रतिमाह 5000 रुपए पारिश्रमिक देने , शासन द्वारा प्राथमिक विद्यालय में 22 पैसे और माध्यमिक में 33 पैसे की जो बढ़ोत्तरी की है वह अपर्याप्त है जिसे बढ़ाया जाए साथ ही खाद्यन्न की मात्रा भी बढ़ाई जाए इसके अलावा समूह के सदस्यों से शासन के निर्देशानुसार जो अन्य कार्य कराए जाते है उनका पृथक मानदेय दिया जाए |
महिला स्व सहायता समूहों द्वारा लिए गए वित्तीय अधिकार अध्यक्ष, सचिव के प्रस्ताबो को ही मान्य किया जाए । समूह के अध्यक्ष सचिव को शासन द्वारा उनके कार्यो को देखते हुए अलग से आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ।
ज्ञापन देने में भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह जयवार राज्य कर्मचारी संघ से वीरेंद्र बहादुर सिंह मधु तिवारी आंगनबाड़ी संघ से श्रीमति निकिता दुबे महिला स्व सहायता समूह तहसील अध्यक्ष श्रीमति मंजुलता कहार, कविता शर्मा,सोनू रघुवंशी,शफिन बी,रेखा ,शशि श्रीवास,कला बाई साहू,नेहा गुप्ता,हेमलता गुप्ता सरजू बाई श्याम बाई सहित स्व सहायता समूह की महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही ।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
