पिपरिया -पिपरिया में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन चिरायु मेडिकल कॉलेज बैरागढ़ भोपाल एवं संचार सेवा संस्था पिपरिया द्वारा दिनांक 26 दिसंबर दिन बुधवार को सिविल अस्पताल पिपरिया मे सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है |
शिविर के बारे में अधिक जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल पिपरिया के नेत्र शाखा प्रभारी श्याम सुंदर सोडानी ने बताया कि उक्त शिविर मे मोतियाबिंद चिन्हित मरीजों को ऑपरेशन हेतु चिरायु मेडिकल कॉलेज बैरागढ़ भोपाल ले जाया जायगा एवं ऑपरेशन के बाद पुनः पिपरिया वापिस लाया जावेंगा |
मरीजों को समस्त तरह की सुविधाएं जैसे दवाई, ऑपरेशन लेंस, भोजन, परिवहन, काला चश्मा, निःशुल्क रहेंगा |
ऑपरेशन योग्य मरीज नेत्र विभाग में शिविर पूर्व जाकर अपनी जाँच व पंजीयन करा सकते हैं नेत्र रोगियों को नेत्र शाखा प्रभारी सोड़ानी द्वारा अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस शिविर का लाभ उठाए |
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
