रायसेन – रायसेन ज़िले के व्यवसायिक क्षेत्र मंडीदीप में पुलिस के संरक्षण में चल रहे जुआ सट्टा एवं शराब गांजे के अवैध कारोबार की ख़बर चलाने वाले पत्रकार रामभरोसे विश्वकर्मा के ख़िलाफ़ मंडीदीप थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मी अमर सिंह धाकड़ द्वारा षडयंत्रपूर्वक झूठा मुकदमा दर्ज कर जैल भेजने के विरोध में रायसेन , सुल्तानपुर एवं मंडीदीप के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रिय महासचिव सैयद ख़ालिद कैस के नेतृत्व में आज शाम पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला से मिला , प्रतिनिधि मंडल ने डीजीपी महोदय को घटना से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की । उन्होने उचित कारवाई का आश्वाशन दिया ।
प्रतिनिधिमंडल में मैथ्यू जोसफ , कैलाश कुशवाह , नईम खान , वीरेंद्र कुमार जोशी , नोशे खान , राकेश ओढ़ , सगीर खान , प्रकाश दुबे , प्रियंक गौर , दीपक यादव तथा रामचरण मैथिल थे ।
क्या है मामला –
पीड़ित पत्रकार रामभरोसे विश्वकर्मा मंडीदीप में जुआ सट्टा , अबैध शराब और गांजे के पुलिस संरक्षण में फलफूल रहे कारोबार के समाचार प्रकाशित , प्रसारित कर रहे थे जिससे अपराधियों सहित पुलिस भी पत्रकार से रंजिश रखकर उसको फ़साने के अवसर तलाश रहे थे ।
विगत दिनों दिनाक 28 नवम्बर की घटना है कि पत्रकार रामभरोस विश्वकर्मा द्वारा अपने मकान की छत की बाउंड्री बाल उठवा रहे थे जिसका काम रात में चल रहा था जिसको लेकर भैरो सिंह का परिवार योजना बद्ध तरीके से हमला करने की फिराक में था जिसके बाद पत्रकार रामभरोस विश्वकर्मा के छत पर दीवाल उठाने वाली जगह पर भूरी बाई राजपूत ,सुजीत राजपूत ,बिंदु राजपूत,रूमा राजपूत ,निशा राजपूत ,ने पहले तो दीवाल को तोड़ दिया और बाद में गली गलौच करने लगे बाद में सुजीत राजपूत द्वारा लक्ष्मी बाई को धक्का मार दिया जिससे वो ईटों पर गिर गई और कई जगह गंभीर चोट आई । जिसके उपरांत छत से भैरो सिंह राजपूत ,सुमित राजपूत ,प्रेम बाई भी आ गए भैरो सिंह द्वारा हाथ मे तलवार लेकर आया जिससे उसने तलवार के बेसे से पत्रकार के सिर पर वार कर दिया और मारपीट करने लगे पूरा परिवार घर मे जाने लगा तो भैरो सिंह राजपूत ओर पूरा परिवार घर मे घुस गया और गाली गलौच जान से मारने की धमकी देने लगा फिर भारी भीड़ हो गई घटना में लक्ष्मी बाई , ,कैलाश विश्वकर्मा ,राजू विश्वकर्मा को कई चोटे आई लक्ष्मी बाई को सीने में पेर में हाथ मे कई जगह छोटे पत्रकार रामभरोस विश्वकर्मा को सिर में आंख के पास गंभीर चोटे आई बहुत खून भी निकला जिसके उपरांत पुलिस भी पहुच गई सतलापुर थाने के पुलिस कर्मी द्वारा छत से तलवार बरामद भी की गई लक्ष्मी बाई की तबियत बिगड़ने की वजह से हालात गंभीर हो गई जिसके बाद दूसरे समर्थकों का घर के सामने भारी जमाबड़ा हो गया जिसके कारण सिर्फ रामभरोस विश्वकर्मा ही मण्डीदीप थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुचे थे उनकी भी रात में रिपोर्ट दर्ज नही की गई दूसरे दिन मामूली धारा 155 में मामला दर्ज दूसरे दिन पहुचे पीड़ित परिवार की महिला लक्ष्मी बाई ,कैलाश विश्वकर्मा ,राजू विश्वकर्मा ,12 बजे दिन से शाम 5 बजे तक बैठे रहे पर न तो मेडिकल कराया और न ही रिपोर्ट दर्ज की ओर उल्टे दमकया की सभी को लोकप में बंद कर दूंगा न ही कोई मेडिकल होगा और न कोई रिपोर्ट दर्ज होगी जिससे कहना है कह दो झा शिकायत करना है कर दो थाना प्रभारी संजय सोनी को घटना की पूरी जानकारी होने के बाद भी बिना जांच करे मामला दर्ज होने दिया अमर सिंह धाकड़ द्वारा पीड़ित परिवार का न मेडिकल कराया और न ही रिपोर्ट दर्ज की थाना प्रभारी संजय सोनी ओर अमर सिंह धाकड़ की मिलीभगत से 1 पक्ष पर कार्यवाही करना इनकी भूमिका पर सवाल खड़े कर रहा है पत्रकार रामभरोस विश्वकर्मा द्वारा अपने चेंनल के माध्यम से पुलिस के कारनामो की समय समय पर पोल खोली गई जिससे पुलिस महकमा पहले ही खफा दिखाई नजर आ रहा था थाने के आसपास खुलेआम सट्टे का कारोबार की कई बार खबर प्रकाशित भी की थी जिससे अमर सिंह धाकड़ भी नाराज था क्योंकि सट्टे वालो से पुलिस वाले जमकर वसूली करते है तभी तो खुलेआम थाने के कुछ कदमो की दूरी पर ही धड़ल्ले से सट्टा लिखाता है जिसकी जानकारी थाना संजय सोनी को भी है सूत्रों की माने तो रात में थाने के बाजू में बने कमरों में भी अनैतिक कार्य चलने की बात सामने आई है मण्डीदीप थाने के अंतर्गत कुछ दिनों पहले थाने के बाजू में सट्टा लिखवाने वाले पर पर पत्रकार रामभरोस विश्वकर्मा द्वारा जान से मारने की धमकी गली गलौच मारपीट करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी उसमें भी अमर सिंह धाकड़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज नही की जा रही थी और मामला दर्ज न करने की बात की जा रही थी कह रहा था कि आपसी समझौता करा देता हूं पर पत्रकार ने मामला दर्ज करा दिया जिसके उपरांत पत्रकार को अमर सिंग धाकड़ द्वारा वॉर्निंग दी गई तो की मेरे कहने के बाद भी नही माना तुझे देख लूंगा जिस दिन फसेगा उस दिन बताऊंगा तुझे मण्डीदीप थाने के अंर्तगत दर्जनों स्थान पर जुआ गाँजा सट्टे गाँव गाँव अवैध सहारा परोशी जा रही है । पीड़ित परिवार ने जिसकी शिकायत महिला आयोग ,पुलिस विभाग, DIG., मानव अधिकार आयोग की परंतु कोई कारवाई नही हुई । लेकिन पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से टीटी नगर थाना क्षेत्र से 24 /12/2018 को पीड़ित पत्रकार को उठा लिया तथा झूठा मुकदमा बनाकर उसको जैल भिजवा दिया । पीड़ित परिवार का कहना है कि थाना प्रभारी संजय सोनी ओर अमर सिंह धाकड़ पर जांच बैठाई जाए और उचित कार्यवाही है और पीड़ित परिवार की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की जाए।
खबरें आजतक के लिए रामचरण मैथिल की रिपोर्ट
