पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे और इस हमले की जिम्मेदारी जैश ए मोहम्मद नाम के आतंकी संगठन ने ली थी. इस हमले के बाद भारतीय वायु सेना ने भी पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे और 300 से ज्यादा आतंकियों के मारने का दावा किया था. फिलहाल भारत को एक बड़ा झटका लगा है जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं.
लगा यह बड़ा झटका
जैश ए मोहम्मद के सरगना आतंकी मसूद अजहर को एक बार फिर से वैश्विक आतंकी घोषित नहीं किया जा सका. एक बार फिर से आतंकी मसूद अजहर अंतरराष्ट्रीय आतंकी साबित होने से बच गया और इसकी उम्मीद पहले ही की जा रही थी।
गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में आतंकी मसूद अजहर के खिलाफ फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे बड़े देशों ने प्रस्ताव दिया था।
भारत और कई अन्य देश पिछले 10 सालों से मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने की कोशिश में लगे हुए हैं लेकिन पड़ोसी देश की मदद से उसे लगातार चौथी बार बचा लिया. पड़ोसी देश ने कहा कि मसूद अजहर के खिलाफ ऐसा कोई भी सबूत नहीं है जिससे यह साबित होता है कि वह किसी आतंकी संगठन को चलाता हो. इसके अलावा चीन ने कहा कि सिर्फ बातचीत के जरिए ही आतंकवाद जैसी समस्या का समाधान हो सकता है. फिलहाल यह भारत के लिए एक बड़ा झटका है।
