भोपाल /सिंगरौली शक्तिनगर– एनसीएल कर्मियों के बच्चों को MBBS कराने के नाम पर ३0_३0 लाख रुपए दर्जनों लोगों से वसूल कर फाइनैंस मैनेजर खुलेआम दंभ भरने का मामला सामने आया है। एनसीएल कि खडिया परियोजना में पदस्थगी के दौरान विनोद गुप्ता नामक एक फाइनेंस मैनेजर एवं उसके दो अन्य सहयोगियों ने राजा राम चतुर्वेदी रवि गोयल महेंद्र प्रसाद एवं नरेंद्र कुमार के बच्चों का पटना के इग्नू यूनिवर्सिटी में एडमिशन के नाम पर फर्जी कागजात दिखाकर यह रकम वसूली थी।
मिले शिकायती पत्र के मुताबिक करीब 18 लोगों से डेढ़ करोड़ के लगभग वसूली हुई थी जिसमे पटना में पहुंचने पर जब मामले का खुलासा हुआ तो भारी विवाद की स्थिति बन गई तथा जेल जाने के भय से आनन-फानन में समझौता कराया गया । पीड़ित कर्मचारियों को चेक के जरिए जान बचाई गई थी ।
आज भी वह चेक लेकर भटक रहे हैं चेक बाउंस हो गया है ।
वही पीड़ित कर्मचारियों के बच्चों का मूल दस्तावेज भी गायब हो गया 25 लाख रुपए ठगी के शिकार हुए सब बर्बाद हो गया उनके बच्चों कि पढ़ाई उनकी शादी तक के लिए पैसे घट गए ।
वर्तमान में एनसीएल की दुद्धीचुआ परियोजना में यह अफसर पदस्थ बताया जा रहा है ।
जानकारी के मुताबिक इस मामले की शिकायत अमलोरी परियोजना कर्मी द्वारा कोतवाली में की गई थी जो साल भर से विचाराधीन है।
पीडित कर्मियों ने नवागत टी आई एवं एसपी से मिल कर कार्यवाही कि मॉग करने वाले हैं ।
माफियाओं से दिलवाता है धमकी
फाइनेंस मैनेजर विनोद गुप्ता द्वारा किसी सत्यजीत सिंह नामक कुख्यात बदमाश द्वारा फरियादियों को ऊंठवा लिये जाने एवं हत्या करा देना कि धमकी दिलाए जाने की बातें सामने आई हैं।
