विशेष सम्वाददाता (खेमराज चौरसिया RTI कार्यकर्ता) छतरपुर मप्र –जिले में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर प्रदर्शन जोर पकड़ता जा रहा है इस प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाते हुए मुंडन करवाया इस मौके पर अधिवक्ता जे के आंसू और कौशल चतुर्वेदी ने मुंडन करवा कर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे जिन्होंने मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर नारेबाजी भी की किसी के साथ अगले हफ्ते एक दर्जन से अधिक अधिवक्ता अपना मुंडन कराएंगे ।
अधिवक्ता परिषद के महामंत्री आसाराम त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे शहर में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर प्रदर्शन किये जा रहे है । जिसमे अधिवक्ताओं ने अहम भूमिका निभाते हुए वुधवार को मुंडन कराया है । जारी रहेंगे दिए जा रहे हैं आगे भी रहेगा जिसमें 1 दर्जन से अधिक अधिवक्ता करवाएंगे जो भी प्रदर्शन होंगे अपनी पूरी भूमिका निभाएंगे परिषद के सदस्यों का कहना था कि हमारे क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज होना बहुत जरूरी है क्योंकि प्रतिदिन बड़े बड़े हादसे घटित होते हैं इसमें इलाज के अभाव में लगभग 3 से 4 लोगों की मौत हो जाती हैं । छतरपुर जिले आसपास के क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण यहां पर प्रतिदिन कई मरीज दूर दराज से आते है। महोबा, टीकमगढ़,पन्ना सहित आसपास से लोग यहां पर आते हैं और सही इलाज न मिल पाने के कारण अपनी जान गवानी पड़ती है । छतरपुर जिले में स्वास्थ सुविधा बहुत अच्छी होनी चाहिए इसलिए मेडिकल कॉलेज की मांग बहुत जरूरी है जब तक सरकार मेडिकल कॉलेज की मांग को नहीं मानता है इसी तरह से प्रदर्शन जारी रहेगा और अधिवक्ता परिषद अपनी अहम भूमिका इन कार्यक्रमों में निभाएगी इस प्रदर्शन में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय कार्य परिषद सदस्य राजेंद्र कुमार गुप्ता मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पटेल परिषद के जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष महेश दीक्षित नरेश तिवारी आलोक द्विवेदी नागेंद्र सिंह सदस्य विनोद दीक्षित रुकमणी शुक्ला मुन्ना लाल पाल ग्राम पंचायत संत रामपाल श्रीचंद मिश्रा राम कुमार अवस्थी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता परिषद के सदस्य मौजूद रहे।
