भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा के मुख्य सचेतक व कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामनिवास रावत एक प्रादेशिक चैनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत जाएगें। दरअसल एक प्रादेशिक न्यूज़ चैनल ने काँग्रेस नेता राम निवास रावत के बीजेपी ने जाने की खबर प्रसारित की थी जिसको लेकर विधायक के निज सचिव ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि –
“जिस न्यूज़ चैनल आईबीसी 24 के द्वारा उनके भाजपा में शामिल होने के लिए खबरें चलाई गई है, उस चैनल पर वे कानूनी कार्यवाही करने के लिए माननीय अदालत में जाएंगे। श्री रावत ने कहा कि प्रदेश के शिवपुरी में कोलारस ओर अशोकनगर के मुंगावली में चल रहे विधानसभा के उप चुनाव में जनता के शुरुआती रुझान को देखते हुए कांग्रेस मजबूत ही नहीं है बल्कि एक बड़े अंतर से सत्ताधारी जनविरोधी भाजपा को काफी बड़े अंतर से हराने जा रही है। भाजपा जनता का ध्यान भटकाने के लिए सत्ता के इशारे पर चल रहे न्यूज़ चैनल के माध्यम से उनके भाजपा में शामिल होने जैसी मनगढंत खबरों का प्रसारण करवा रही है। श्री रावत ने कहा कि इस तरह की खबरों का प्रसारण करने से पहले न्यूज़ चैनल को हकीकत की पुष्टि करना चाहिए थी। चैनल ने ऐसी खबरों का प्रसारण करके अपनी विश्वसनीयता को खत्म किया है। श्री रावत का कहना है कि वे न्यूज़ चैनल आईबीसी 24 पर कानूनी कार्यवाही करने जा रहे है।
वही काँग्रेस विधायक राम निवास रावत ने भाजपा पार्टी में शामिल होने की खबरों को सिरे से नकारा है। उन्होंने इसे मात्र कोरी अफवाह बताया है और सत्तारधारी पार्टी का षणयंत्र करार दिया है साथ ही मीडिया में चल रही गलत खबरों पर विराम लगाने की अपील भी उन्होंने की है।
