भोपाल -महिला कॉंग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ओनिका मेहरोत्रा के नेतृत्व में आज सैकड़ों कॉंग्रेस पदाधिकारीगण एवं कॉंग्रेस नेत्रियों ने मूक बधिर एवं द्रष्टि हीन बच्चियों के साथ हुये दुराचार के विरोध में कलेक्टर कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया ।
इस अवसर पर पूर्व पीसी शर्मा , ज़िला कॉंग्रेस भोपाल अध्यक्ष कैलाश मिश्रा , कॉंग्रेस नेत्री आभा सिँह , महिला कॉंग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मांडवी चौहान , ज़िला महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष संतोष कसाना , कॉंग्रेस नेत्री सरोज जोशी , राशिदा मुस्तुफा , पूर्व पार्षद भारती बाथम आदि उपस्तिथ थी । लगभग 02घंटे कलेक्टर ऑफिस के मुख्य द्वार को रोके रखने और प्रदर्शन , नारे बाज़ी करती महिला नेत्रियों ने शिवराज चौहान और गृह मन्त्री के इस्तेफ़ा की मांग की । भारी पुलिस बल के बीच महिला कॉंग्रेस ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर भोपाल को देना चाहा , परन्तु 02 घंटे प्रतीक्षा के बाद कलेक्टर या प्रशासनिक आधिकारी के नही आने पर पुलिस महिला आरक्षक को ओनिका मेहरोत्रा ने ज्ञापन सौंप कलेक्टर के खिलाफ़ नारे बाजी भी की ।
कैमरामैन अनीस ख़ान के साथ सैयद ख़ालिद कैस भोपाल
