टीटी नगर थाना पुलिस ने इंडिया वन समाचार को बताया कि जवाहर चौक निवासी अंजुम बी पति मोहम्मद यूसुफ उम्र 34 वर्ष, की 17 वर्षीय पुत्री शना खान, कल शुक्रवार दोपहर से लापता है।
शना अपने घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थी। जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने कोचिंग जाकर उसे तलाशा, लेकिन शना वहां पर भी नहीं मिली। बाद में परिजनों ने थाने पहुंचकर बच्ची की गुमशुदगी दर्ज करवाई।
पुलिस का कहना है कि गुमइंसान की जांच के आधार पर कल शुक्रवार को अपहरण की धारा 363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी गई है।
