गोहद- माखन लाल जाटव के हत्याकांड में न्यायालय द्वारा वर्तमान विधायक लालसिंह आर्य को धारा 319 के तहत सह आरोपी बनाए जाने व उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भाजपा गोहद विधानसभा की युवा टीम उनके पक्ष में दिखाई दे रही है व अपने विधायक के पक्ष में सोशल मीडिया पर कैम्पनिंग कर रही है। इसी बीच भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर मण्डल महामंत्री गौरव राज सोनी ने मीडिया से बात करते हुए अपनी बात रखी उनका कहना था लाल सिंह जी आर्य के ऊपर पिछले कई समय से आरोप लगते चले आ रहे हैं कांग्रेस द्वारा उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि पूर्व विधायक श्री माखनलाल जाटव जी हत्याकांड से उनका कोई संबंध नही रहा है तो मैं यह स्पष्ट कर देता हूं कि जब इस हत्याकांड की प्रथम प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी तो उसमें लालसिंह आर्य का कोई नाम नही था। उसके बाद कांग्रेस द्वारा पुलिस की जांच करवाई गई थी उस पुलिस की जांच में भी कोई भी नाम लाल सिंह आर्य का कहीं से कहीं तक नहीं पाया गया था किंतु कांग्रेस द्वारा पुलिस द्वारा की गई जांच से संतुष्ट न होने के कारण इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई थी तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निष्पक्ष रूप से भारत के सबसे बड़ी जांच एजेंसी से कराने का आश्वासन दिया उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी सीबीआई की जांच के उपरांत हमारे विधायक को CBI ने क्लीन चीट दी ओर कहा लाल सिंह आर्य का हत्याकांड से कोई संबंध नहीं है भारतीय संविधान का जो दुरुपयोग कांग्रेस पार्टी पिछले 70 साल से देश में करती चली आ रही है उसी दुरुपयोग के शिकार हमारे माननीय मंत्री जी हो गए किंतु मैं एक बात यहां कहना चाहता हूं किस सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं हो सकता सत्य शपथ का मोहताज नहीं नदियों को पथ की आस नहीं मजबूत इरादे हो जिनके उनकी मंजिल को रथ की आस नहीं आप सत्य को कुछ समय के लिए छुपा सकते हो लेकिन सदेव के लिए नहीं छुपा सकते यही सत्य है और मैं यह कहना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी का अंतिम छोर का कार्यकर्ता लाल सिंह जी के साथ खड़ा है पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है और हमें भारत की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा विश्वास है भरोसा है जिस तरह CBI की जांच निर्दोष साबित कर दिया था उसी तरह कुछ समय में निर्दोष साबित होंगे गोहद की जनता का विश्वास उनके साथ है सदा रहेगा कि जनता की जीत होगी और उन पर आरोप लगाने वाले गलत साबित होंगे।
