फरीदाबाद – केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने 5 करोड़ की मानहानि का दावा करते हुए तिगांव के विधायक ललित नागर को कोर्ट में घसीटा। ललित नागर ने भी जवाब में कहा कि कोर्ट में पेश करुंगा सभी सुबूत। सीजेएम तरुण सिंघल की अदालत में 10 जनवरी को होगी मामले की सुनवाई ।
दरअसल 22 अक्टूबर को भूपानी गांव में तिगांव के विधायक ललित नागर ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और उनके मामा राजपाल पर फरीदाबाद में बढ़ रहे क्राइम का आरोप लगाया था, और कहा था कि यह सब कुछ कृष्णपाल गुर्जर की शह पर हो रहा है। इससे शहर में अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने स्मार्ट सिटी पर भी प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा था कि फरीदाबाद स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि क्राइम सिटी बन चुकी है। उन्होंने यह भी कहा था कि मंत्री के मामा राजपाल नागर ने सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार फैला रखा है। मामा राजपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे किसी भी पद पर नहीं हैं तो फिर क्यों उन्हें गनमैन मिले हुए हैं।
इसी बात को लेकर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने 5 करोड़ की मानहानि का दावा करते हुए कोर्ट में लगाई याचिका लगाई है। इस मामले की सुनवाई 10 जनवरी 2018 को होगी, और विधायक ललित नागर को इसी डेट पर पूरे सबूत कोर्ट में पेश करने होंगे। यदि वह ऐसा नहीं कर सके तो उन्हें मानहानि की रकम अदा करनी पड़ सकती है।
