दरअसल, नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम शिवराज ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इसमें कोई रणनीति नहीं है, ये मंत्रीमंडल का संतुलित विस्तार है। मंत्रीमंडल विस्तार का सरकार और मुख्यमंत्री का अधिकार है। जिनको शिकायत करना है, वो शिकायत करें, हम क्या कर सकते हैं। हम कहीं भी कुछ करें, तो उनको हमेशा शिकायत होती है।
बता दे कि शुक्रवार को शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी। कांग्रेस ने सरकार पर मुंगावली और कोलारस उपचुनाव को मंत्रिमंडल विस्तार के जरिये प्रभावित करने का आरोप लगाया था।इस विस्तार को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। इसके साथ ही कांग्रेस ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को भी एक पत्र लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
वहीं दिल्ली में भी मुंगावली और कोलारस उपचुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और विवेक तन्खा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी।जिसको लेकर आज सीएम शिवराज ने विपक्ष पर हमला बोला है।
