सैयद खालिद कैस की विशेष रिर्पोट
भोपाल -राजस्व न्यायालय में आने वाले लोगों को शिकायत नही सम्मान मिले, तभी हमारा उददेश्य सफल होगा, तहसील हुजूर के स्टाफ के टीम वर्क का नतीजा है कि आज तहसील हुजूर को आईएसओ अवार्ड मिला है , उक्त उदगार तहसील हुजूर भोपाल को मिले आईएसओ अवार्ड 9001-2015 सर्टिफिकेट, क्लीन इंडिया ,गुड गर्वनेंस और डिजिटल इंडिया के क्षेत्र में बेहतर काम करने पर मिले प्रमाण पत्र के उपलक्ष्य में सम्पन्न कार्यक्रम में कलेक्टर भोपाल डाक्टर सुदाम पी खडे ने व्यक्त किये I
संभागायुक्त अजातशत्रू श्रीवास्तव के मुख्य अातिथ्य में सम्पन्न इस कार्यक्रम में उन्होने राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों एंव राजस्व अधिवक्ताऔं को संवोधित करते हूए कहा कि तहसील हुजूर ने आईएसओ के प्रमाणीकरण के मापदण्ड को पूरा किया है I यह बात भोपाल संभाग के लिए अनुकरणीय है, तहसील हुजूर कार्यालय कार्य एवं गुणवत्ता में भी अच्छा है I हुजूर तहसील राजस्व से संवंधित कार्यो में प्रदेश में उल्लेेेेखनीय स्थान प्राप्ति किया है I तहसील हूजूर ने 24 करोड की वसूली कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ,जो वसूली पिछले साल 07 करोड थी ,इस वर्ष बढकर 24 करोड होना किसी उपलब्धि से कम नही है I राजस्व विभाग, विभाग नही बल्कि शासन का प्रतिनिधि होता है I बिना राजस्व विभाग के कोई भी सरकारी कार्य नही होता है I संसाधनों के अभाव के बावजूद तहसील हूजूर को आईएसओ अवार्ड मिलना गर्व का विष्ाय है ,जिसके लियेे अनुविभागीय अधिकारी हूजूर अतुल सिंह व उनकी टीम बधाई की पात्र है I इस अवसर पर अपर कमिश्नर आरकेमिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि तहसील ने दूरदराज से आने वाले लोगों की आवश्यकता का पूरा ध्यान रखा है जो गर्व की बात हैै I
इस कार्यक्रम में राजधानी भोपाल के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों,तहसीलदारोंं,अतिरिक्त व नायब तहसीलदारों सहित राजस्व निरीक्षक, पटवारी व राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे I 
संभागायुक्त अजातशत्रू श्रीवास्तव ,कलेक्टर भोपाल डाक्टर सुदाम पी खडे, उप पुलिस महानिरीक्षक धर्मेन्द चौधरी, पुलिस अधीक्षक हेमन्त , अपर कलेक्टर जीपी माली तहसील हुजूर के प्रवाचकों, राजस्व निरीक्षको एंव पटवरियों को प्रशस्ति पत्र एंव स्म़ति चिन्ह से सम्मानित किया
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी हूजूर अतुल सिंह ने उपस्थित अतिथियों संभागायुक्त ,अपर संभागायुक्त ,उपायुक्त,कलेक्टर भोपाल सहित उपपुलिस महानिरीक्षक धर्मेन्द चौधरी, पुलिस अधीक्षक हेमन्त ,अपर कलेक्टर जीपी माली को गुलदस्तेें देकर अभिनन्दन किया ,
समूह सम्पादक सैयद खालिद कैस
