भारतीय पीरियोडॉन्टिक्स, स्वर्गीय डॉ. जी. बी. शंकवाळकर की जयंती मनाने के लिए डी. वाय. पाटील डेन्टल स्कुल, लोहेगांव, पूणे के पीरियोडोन्टोलॉजी विभाग एवं वैज्ञानिक समिति द्वारा हालही में 1 अगस्त, 2019 गुरूवार के रोज “मौखिक स्वच्छता दिवस” मनाया गया।
डॉ. गोविंद बी. संकवाळकर इंडियन सोसायटी ऑफ पीरियोडोन्टोलॉजी के संस्थापक है। ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में ”मैक्सिमम पोस्टर्स ऑन ओरल हाइजीन मेड बाई स्टूडेंट्स ऑन अ सिंगल डे” का कीर्तिमान बनाने के आधिकारिक प्रयास के लिए डी. वाय. पाटील डेन्टल स्कुलने डी. वाय. पाटील इंटरनेशनल स्कुल के साथ भागीदारी की।
माहोल में उत्साह और अपने मन में ढेर सारे रचनात्मक विचारों के साथ नवोदित पिकासो और जूनियर एलिक पदमसी अपने काम पर लग गए। मासूम बच्चों द्वारा मौखिक स्वच्छता के महत्व पर एक गंभीर संदेश भेजना यह एक देखने लायक दृश्य था। ऐसे देश में जहां अधिकांश आबादी में बुनियादी संपूर्ण स्वच्छता का अभाव है, तंदुरूस्त मौखिक स्वास्थ्य को बनाए रखना अगम्य लगता है।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से मौखिक स्वच्छता की अवधारणा का बेहतर समर्थन किया गया जिससे लोगों के चेहरे पर चमकदार मुस्कान होगी। कोरी सफेद चादरों पर सभी माप और आकार के दांत के चित्र बनाए गए थे। संदेशे गंभीर और पूरी तरह से समकालीन थे। “यही समय है कि हम हमारे दांतो को स्वस्थमय करें।“ डी. वाय. पाटील इंटरनेशनल स्कुल, पूणे के नौ सौ सोलह छात्रोंने मौखिक स्वच्छता पर पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता में बड़े उत्साह से हिस्सा लिया और एक कीर्तिमान स्थापित किया।
डी. वाय. पाटील डेन्टल स्कूल के हेल्थकेअर विभाग के निदेशक, डॉ. राहुल हेगडे; डी. वाय. पाटील डेन्टल स्कूल के डीन डॉ. आनंद शिगली; एडीवायपीजी के कोर्पोरेट अफेर्स की निदेशिका डॉ. कमलजीत कौर सिद्धु; डी. वाय. पाटील इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या श्रीमती सुरभी देशपांडे; प्लेसमेंट और प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती श्वेता शर्मा और पीरियोडोन्टिक्स विभाग प्रमुख डॉ. शोभा मोरे आयोजन समिति के इन सभी सदस्योंने इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिनिर्णायक श्री विश्वदीप रॉय चौधरी का आभार व्यक्त किया।
