@सैयद ख़ालिद कैस-8770806210
भोपाल । एमपी नगर गुमठी व्यवस्थापन मामला दिन ब दिन पैचीदा होता जा रहा है । ज़िला प्रशासन द्वारा व्यवस्थापन की जगह पर कोचिंग सेंटर वालों ने बच्चों के माध्यम से अपना विरोध कल एमपी नगर में बच्चों की भीड़ लाकर दर्ज कराया था । कोचिंग सेंटर के बच्चों का कहना था कि ज़िला प्रशासन द्वारा विस्थापित की गई गुमठीयो से उनको परेशानियां आएंगी । जिस जगह गुमठिया रखी जा रही हैँ उससे कोचिंग सेंटर के स्टूडेंट प्रभावित होँगे । कल का मामला रफा दफा हुआ नही था कि आज महापौर आलोक शर्मा ने ज़िला प्रशासन के ख़िलाफ़ मोर्चाबंदी की । सारे घटनाक्रम के बाद ज़िला प्रशासन ने अपने हाथ खींच लिए । क्षेत्रीय विधायक आरिफ़ मसूद का कहना है कि वह ऐसा कोई कार्य नही होने देंगे जो जनविरोधी हो । कल के कोचिंग क्लासेस के छात्र छात्राओ के विरोध प्रदर्शन के बाद आज युवक कॉंग्रेस ने कोचिंग संस्थानों के ख़िलाफ़ मोर्चा खोला ।
जानकारी के मुताबिक़ एमपी नगर में संचालित हो रही कोचिंग सेंटरों द्वारा की जा रही अनियमितताओं के संबंध में कलेक्टर जिला भोपाल को मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव संजय वर्मा ने एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि एमपी नगर में उत्तर से 75 कोचिंग सेंटर संचालित थे आमजन परेशानियों के संबंध में कलेक्टर भोपाल बताया ज्ञापन में प्रमुख यह है कि कोचिंग सेंटर कमरों में संचालित किया जा रहा है कोचिंग सेंटर के सामने की सड़क पर शासकीय जमीन पर अघोषित पार्किंग बना रखी है।
कोचिंग सेंटरों द्वारा बेसमेंट पार्किंग की को समाप्त कर दिया गया है। ऑफिस की व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो चुकी है। कोचिंग क्लास कक्षाओं में बच्चों से लाखों रुपए की फीस एक साथ वसूली जाने का ही विरोध किया जाकर यूथ कांग्रेस के नेताओं द्वारा कलेक्टर, आयुक्त नगर निगम पुलिस महा निरीक्षक को ज्ञापन देकर कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
