कुकड़ेश्वर/मनासा। कुकड़ेश्वर में फलाहारी खिचड़ी खाने से 100 से अधिक लोग बीमार हुए हैं। उन्हें उल्टी-दस्त व घबराहट की शिकायत के बाद नगर के शासकीय अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है।
जिला मुख्यालय से करीब 42 कि लोमीटर दूर कुकड़ेश्वर में सावन के अंतिम सोमवार को भगवान श्री सहस्त्र मुखेश्वर की शाही सवारी निकली। मंदिर से शुरु हुई शाही सवारी के स्वागत के लिए कई स्थानों पर स्टॉल लगाए गए थे। जहां भक्तों को फलाहारी व अन्य खाद्य पदार्थों का वितरण कि या गया था।
सोमवार करीब 3 बजे बाद लोगों को फलाहारी खिचड़ी के सेवन से उल्टी-दस्त और घबराहट की शिकायत होने लगे। देर शाम तक इससे प्रभावित का आंकड़ा 98 तक पहुंच गया। इसके बाद भी बीमारों के पहुंचने का सिलसिला जारी था।
मनासा बीएमओ डॉ.दिनेश बंसल ने बताया बीमारों की संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है। हमारी प्राथमिकता लोगों को इलाज मुहैया कराने की है। सीएमएचओ डॉ. पंकज शर्मा ने बताया फलाहारी खिचड़ी खाने से फूड पाइजनिंग हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर है। कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया फूड पाइजनिंग से 40 से अधिक लोगों की सेहत बिगड़ने की जानकारी मिली है।
