भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर की महिला आईपीएस अफसर एवं राजगढ़ जिले की एसपी सिमाला प्रसाद अब उलझन में फंस गईं हैं। उनके खिलाफ चुनाव आयोग कार्रवाई कर सकता है। कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि सिमाला प्रसाद भाजपा सांसद भागीरथ प्रसाद की बेटी हैं इसलिए भाजपा का प्रचार कर रहीं हैं। पिछले दिनों उन्होंने सीएम शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा का फोटो ट्वीट किया था। कांग्रेस का कहना है कि वो चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहीं हैं।
शिकायत में कहा गया कि उनका राजगढ़ से ट्रांसफर किया जाए। हालांकि कांग्रेस की शिकायत के बाद सिमाला ने अपने ट्विटर एकाउंट से ये ट्वीट हटा लिया। याद दिला दें कि पिछले दिनों चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश के ऐसे अधिकारियों की जानकारी मांगी थी जो चुनाव प्रभावित कर सकते हैं या जिनके राजनीतिक दलों व नेताओं से किसी प्रकार के संबंध हैं।
