पिपरिया – पिपरिया के अप्सरा गार्डन में वरिष्ठ नागरिक मंच आगामी रूपरेखा को लेकर की बैठक बी. एस. चौहान वरिष्ठ खेल अधिकारी PG कॉलेज पिपरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी को श्रद्धांजलि देकर 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की |
इसके पश्चात वरिष्ट राजसमंद की सदस्यता हेतु एवं स्थानीय मंच के लिए साधारण संविधान बनाकर कार्य करने एवं नगर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने जिसमें हृदय रोग ब्लड प्रेशर शुगर दंत रोग एवं आंखों की जांच हेतु शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया तथा आगामी 1 अक्टूबर को विश्व वृद्ध दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना तय किया गया इसमें सदस्यता समिति में संविधान बनाने एवं शिविर हेतु निम्नलिखित सदस्यों निम्नलिखित सदस्यों श्री पीएल पाल श्री ओपी राय श्री हरमंदर सिंह खनूजा श्री ओपी ठाकुर श्री बीएस चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई |
ब्यूरो पंकज पाल खबरें आजतक पिपरिया
