राजगढ़ -मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया कलेक्टर ने दिलाई मतदान करने की शपथ 01 नवंबर 2018मध्यप्रदेश का 62वाँ स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय में कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
स्थापना दिवस का कार्यक्रम समसामयक विषय निर्वाचन पर आधारित रहा।विधानसभा निर्वाचन 2018 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता के लिये छात्र-छात्राओं द्वारा आमजनों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिये विभिन्न रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में कस्तूरबा, षा. उत्कृष्ट विद्यालय तथा कन्याषाला के छात्र-छात्राओं ने लोकगीत, नाटक, लघु नाटिका और गीतों के माध्यम से मतदाता जागरूकता की प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कर्मवीर षर्मा ने उपस्थित सभी लोंगो को मतदान करने की षपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री ऋषव गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, मीडिया प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं आमजन मौजूद रहे।
बीरमपुरी गोस्वामी की रपट
