भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा क्र 4 के अन्तर्गत श्री मुकेश कुमार बादल एवं श्री अनुराज पाण्डेय ने MDRT(USA) की अहर्ता प्राप्त की ।
MDRT बीमा व्यवसाय में अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान है ।
LIC की मुख्य प्रबंधक श्रीमती वीणा खान के द्वारा श्री मुकेश कुमार बादल एवं श्री अनुराज पाण्डेय को सपरिवार सम्मानित किया । इस अवसर पर शाखा प्रबन्धक श्री राजेश पॉल एवं विकास अधिकारी श्री संजय बरनवाल के अलावा पूरी शाखा क्र 4 के सभी अधिकारी, विकास अधिकारी, कर्मचारी एवं अभिकर्ता बन्धु इसमे सम्मलित हुए ।
(विशेष सम्वाददाता मोहम्मद साजिद खान की रिपोर्ट )
