होशंगाबाद -पिपरिया के प्राईम मोटिवेशन ग्लोबल स्कूल में रविवार को प्रथम वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मानाया गया । कार्यक्रम के यूकेजी, केजी 1, नर्सरी समेत सभी अलग अलग क्लास के छोटे छोटे बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर परिजनों और अतिथियों का मनमोह लिया ।बच्चों ने गीत,संगीत और नृत्य ओर नाटक के माध्यम से समाज मे जागरूकता के संदेश देकर कार्यक्रम की शोभा बधाई ।वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी,नगरपालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल,जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनिता साहू,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ललिता पुरविया,भाजपा नेता हेमन्त भन्नरवार,अनिल साहू, उपस्तिथ रहे । वहीं विशेष अतिथि के रूप में पधारे पिपरिया नगर के वरिष्ठ समाजसेवी सुखविं.दर सिंह कालौटीं उर्फ सुक्खी भैया ने स्कूल के बच्चों के लिए झूला दानस्वरूप भेट किया । स्कूल डायरेक्टर प्रीतेश भार्गव द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया । देर रात तक चले कार्यक्रम में बच्चों के परिजनों ने कार्यक्रम का जमकर लुफ्त उठाया ।
