पिपरिया-पिपरिया नगर पालिका में शहर के पार्षदों की बैठक बुधवार को दोपहर के समय नगर पालिका में आयोजित की गई।
इस बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल, नपा उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ,सीएमओ विनोद प्रजापति के साथ ही सभी पार्षद गण उपस्थित रहे।
नगर के वार्डों में निर्माण कार्यों के पूर्ण/ अपूर्ण होने संबंधी विषयों पर विचार विमर्श किया गया साथ ही नगर के वार्डों के रोड और नालियों के निर्माण, संबल योजना, टेंडरों, पानी की टंकी निर्माण, होल्डिंग्स /फ्लेक्स के शुल्क में वृद्धि, नर्मदा जल परियोजना, विद्युत शाखा द्वारा 1 साल में क्रय-विक्रय मे की गई व्यय की जानकारी, पीएम आवास योजना की किस्तों का वितरण और भी बहुत से मुद्दों पर प्रकाश डाला गया ।
नगर पालिका पार्षदों और सीएमओ का तालमेल बनता नजर नहीं आ रहा सभी पार्षदों ने अनियमितताओं जानकारी ना देने और विकास के कार्यों को कम करने, शहर विकास को शिथिल करने पैट विनोद प्रजापति पर आरोप, निंदा प्रस्ताव पारित होने की बात ।
नगर पालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल और उपाध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय ने पार्षदों और लोगों का पक्ष लेते हुए ठेकेदार द्वारा कार्य में अनियमितता बरतने के कारण तीखे और कड़क शब्दों में कहा कि- अगर पार्षदों और लोगों द्वारा बताई गई नगर व वार्डों की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान न करने व लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो भी कर्मचारी लापरवाही या मनमानी करेगा वह कल से नगरपालिका ना आए और अपने घर पर ही रहे ऐसे कर्मचारियों को नगर पालिका को बिलकुल भी जरूरत नहीं है ।
नगर पालिका सीएमओ विनोद प्रजापति ने निंदा प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए कहा कि- मैंने अभी वह लेटर देखा नहीं है वह लेटर अध्यक्ष महोदय के पास है मैं उस में देखूंगा की मेरे द्वारा कहां कहां गलती हुई है जिससे कि मेरे खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है वैसे मैं अपने कार्यों व कर्तव्यों के लिए पूर्ण रूप से ईमानदार और कर्मठ हूं और हमेशा रहूंगा नगर के सभी लोगों की समस्या और परेशानी मेरे लिए सर्वोपरि है उसको हल करने का मेरा निरंतर प्रयास रहा है लोगों के विश्वास पर खरा उतरना मेरा पहला प्रयास और प्राथमिकता है।
इस बैठक में उपस्थित व छूटे हुए मुद्दों पर पत्रकार बंधुओं ने शहर में अधूरे व छूटे कार्यों पर बैठक में उपस्थित जिम्मेदार पदाधिकारियों,अधिकारी, कर्मचारियो का ध्यान आकर्षित करते हुए शहर विकास और लोगों की समस्याओं को हल करने की बात रखी जिस पर सभी लोगों ने अपनी अपनी स्वीकृति दी ।
इस बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल,नपा उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, सीएमओ विनोद प्रजापति पार्षद गण पत्रकार बंधु एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
