पिपरिया– पिपरिया में नगरपालिका द्वारा आयोजित 5 दिवसीय नगर स्तरीय स्कूल क्रीडा (खेल) प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमे शहर के स्कूलो ने अपनी उपस्तिथि दर्ज की और प्रतियोगिता में भाग लिया |
लगातार विगत 4 बर्षो से नगर पालिका पिपरिया द्वारा खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है |
जिसमे केरम, बैडमिंटन, खो खो, स्लो साइकिल रेस, शतरंज, चम्मच दौड़, वालीबाल, रिंगफेक, लंबी कूद दौड़ आदि खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी |
पाँच दिनों से चल रहे इस रंगारंग खेल की समाप्ति बाद पुरूस्कार वितरण किये गए साथ ही शहर के पत्रकारो का भी सम्मान नगर पालिका द्वारा किया गया |
अतिथियों में कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष राजीव जयसवाल विशिष्ट अतिथि में नपा उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना साहू संपत मूंदड़ा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ललिता पुर्वीया के साथ नगर पालिका के सभी पार्षदगण एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
