पिपरिया -पिपरिया शहर के पचमढी रोड स्थित सिंधी कालोनी निवासी प्रेम पिता माणकचंद कृपलानी ने थाने में रिपोर्ट लिखाई की में और मेरा परिवार 7 तारीख को जबलपुर शादी में गए थे इसी बीच बीती रात घर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जिसमे लगभग 42 हजार नगद एलईडी टीवी और 1 सोने की अंगूठी 2 सोने की गिन्नी 1 चाँदी का सिक्का एवं अन्य सामान कुल मिलाकर लगभग 65 हजार का माल चोरी कर चंपत हो गए हैं ।
हरदा से फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट विजय के साथ डॉग स्कॉड को भी बुलाया गया |
स्टेशन रोड़ थाने ने चोरी का मामला दर्ज कर अज्ञात चोरो की तलाश शुरू कर दी गई हैं।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
