सैयद ख़ालिद कैस की ख़बर
भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के खोखले दांवों और झूठी घोषणाओं की पोल सूचना का अधिकार में निकाली गई जानकारी ने खोल कर पुनः यह साबित कर दिया देश को जुमलेबाज प्रधानमंत्री और उसके खोखले वादों ने विकास के नाम पर खोखला कर दिया हैं ।
प्राप्त जानकारी अनुसार कन्नौज उत्तर प्रदेश निवासी अनुज वर्मा ने आरटीआई के माध्यम से यह जानना चाहा कि प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 के बाद से आपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (बनारस ) में कब और कितने गांव गोद लिये और सांसद आदर्श ग्राम योजनांतर्गत सासंद निधि से कितना कार्य करवाया ।

अनुज वर्मा को सूचना अधिकार अधिनियम के तहत 30/06/2018 को परियोजना निदेशक ज़िला ग्राम्य विकास अधिकरण वाराणसी ने लिखित जानकारी में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनपद वाराणसी में 04 गाँव गोद लिये थे ।
प्रधानमंत्री ने 2014 से वर्तमान समय तक गोद लिये गाँव का हाल बद से बदतर हैं । इस बात का अंदाज़ा इससे लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री द्वारा गोद लिये गाँव जयापुर 07/11/2014,नागेपुर 26/02/2016,ककरहिया 23/10/2017,तथा डोमरी 06/04/2018 में सांसद आदर्श ग्राम योजनांतर्गत सांसद निधि से अब तक कोई कार्य प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने नही कराया ।
