पिपरिया —- मंगलवारा थाना परिसर मे गाडी को निकालने पर विवेक शर्मा नामक युवक से जन जन जागरण के पत्रकार संदीप चौरसिया का वाद -विवाद हो गया । इसकी शिकायत जब संदीप चौरसिया ने थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कुमरे से की तो उन्होंने एक आरक्षक को साथ भेजकर बुलाने को कहा। जब आरक्षक उसके पास पहुंचे तो विवेक शर्मा नामक युवक और आवेश मे आ गया और आरक्षक के साथ भी अभ्रद व्यवहार करने लगा ।इतने मे सभी पत्रकार मंगलवारा थाना परिसर मे एकत्रित हो गए । मामले को तूल पकडता देख थाना प्रभारी ने युवक तुरंत ही लाकप मे बंद करने को कहा । सभी पत्रकारो ने इसकी निंदा की एवं एफआईआर दर्ज कराई और पिपरिया एस डी एम मदन सिंह रघुवंशी के नाम ज्ञापन प्रेषित किया अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति मप्र होशंगाबाद ने इस कृत्य को लेकर एस डी एम और थाना प्रभारी से कड़ी से कड़ी कार्यबाही करने की मांग की। इस अवसर पर
ABPSS के प्रदेश सचिव इकपाल सिँह जुनेजा , सह सचिव गजेन्द्र गुप्ता , वरिष्ठ पत्रकार शकील नियाज़ी सहित होशंगाबाद इकाई के सुशील पटवा , पंकज पाल आदि पत्रकार मौजूद थे ।
