भोपाल l अखिल भारतवर्षीय नाथ योगी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन गुर्जर छात्रावास सिराली में संपन्न हुआ जिसमें के 6जोड़े परिणय सूत्र में बंधे l इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष जगदीश सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुये l विशेष अतिथि नाथ योगी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यनारायण नाथ भाटी थे l इस अवसर पर श्री सोलंकी ने कहा मध्य प्रदेश पहला ऐसा राज्य है ,जहां खुद मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान बेटियों के हित में इस तरह की योजना चला रहे हैं, कि वो विवाह के साथ-साथ उन्हें गृहस्थी का सामान भी उपलब्ध करा रहे l मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से प्रदेश में कई बहनों हाथ पीले हुए हैं, वहीं प्रदेश अध्यक्ष जी भाटी ने कहा कि नाथ संप्रदाय आने वाले समय में राजनीति में अपना प्रतिनिधित्व करेगी l इस अवसर पर मुख्य रुप से गोरख नाथ योगी समाज संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष संतोष योगी दिनेश मुकेश राठौर जगदीश संजू नीरज सत्यनारायण फूलचंद रामदयाल जी उपस्थित थे l
