पिपरिया -प्राइवेट स्कूलों द्वारा आये दिनों अभिवावकों के साथ लगातार लूट की जारही है।
प्राइवेट स्कूलों में Cbse और MP बोर्ड का पाठ्यक्रम चलाया जाता है। जिसमे NCERT और MP बोर्ड की किताबों की बजाए प्राइवेट पब्लिशर की किताबें चलाई जारही है जो कि 10 गुना महँगी है। इससे अभिवावक की जेब पर भारी बोझ पड़ता है।
हर्षित शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आप यूथ विंग के अनुसार एनसीईआरटी की किताबे लागू होने से सभी अभिवावक को काफी राहत मिलेगी। ज्ञापन देते समय हर्षित शर्मा, किसान संघठन के गेंदीलाल पटेल, पवन पटेल ,राजेश मालवीय, अशोक रघुवंशी, उमाकांत पटेल, गोपाल पटेल, संजू पटेल, अशोक पटेल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
