होशंगाबाद -आर एन ए स्कूल पर बने हेलीपैड से खापरखेड़ा जाते समय पिपरिया के सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री के काफिले को रोककर आप ने ज्ञापन सौंपा ।
शासकीय कृषि उपज मंडी पिपरिया में समर्थन मूल्य पर मूँग बेचने के लगभग 1 साल बाद भी मार्केटिंग सोसायटी द्वारा आज दिनाँक तक 450 किसानों को भुगतान नही किया गया है।
SDM साहब ने किसानों को अपनी मूँग वापस ले की जाने की बात कहने से किसानों में रोष है । फसल का भुगतान न होने से अगली बोवनी के लिए कर्ज लेने को मजबूर है किसान
यह मंडी अधिनियम 37 /2 कृषक विक्रेता अनुबंध का उलंघन है। किसानों को जल्द के जल्द उनकी फसल का दाम मिलना चाहिए।
