भोपाल | आज भोपाल मेमोरियल एंड रिसर्च सेंटर के पास लगे झुग्गी बस्ती गरीब नगर करौंद नगर निगम के सहयोग से जिला प्रशासन ने गरीबो के निर्मित एवं निर्माणाधीन मकानो को बड़ी बेरहमी से तोड़ दिया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रहवासियों का कहना है कि राजनीतिक रंजिश के कारण जिला प्रशासन द्वारा कुठाराघाती कदम उठाकर गरीबो को बेघर किया है तथा लाखों की संपत्ति की आहुति ली है, अपने लाखो रुपए के सामान की बर्बादी पर आंसू बहा रहे रहवासियों का कहना था कि जिला प्रशासन द्वारा मकान तोड़ने में भी पक्षपात किया गया है, कुछ रसूखदार लोगों के मकानों को तोड़ने से बख्शते हुये ज़िला प्रशासन द्वारा बड़ी बेरहमी से गरीबो को इस ठंड के मौसम में छत से महरूम किया गया है वही कीमती सामान को बड़ी बेरहमी से तोड़ आ गया है, साथ ही कुछ लोगों का ये भी कहना था कि एक वर्ग विशेष बाहुल्य shetrr होने के कारण जिला प्रशासन द्वारा ये कदम उठाए गया हैं इस संबंध में *खबरें आज तक* के समूह संपादक *सय्यद खालिद कैस* द्वारा जब एस डी एम गोविंदपूरा / निशातपूरा मुकुल गुप्ता से हकीकत जाननी चाही तो उनका कहना था कि तोड़े गए मकानो के मकान मालिकों के पास NOC एवं बिल्डिंग परमीशन नहीं थी, जब उनसे ये पूछा गया कि क्या वो ज़मीन शासकीय भूमि थी तथा उस पर अतिक्रमण था उनका कहना था कि संभवत:शासकीय भूमि रही होगी, जब श्री मुकुल गुप्ता जी से यह पूछा गया कि उस क्षेत्र में कुछ लोगों के मकान टूटने से क्यू बचे, तो उनका कहना था कि उनको दस्तावेज़ प्रस्तुत करने का समय दिया गया है, देर सवेर वह भी टूटेंगे । SDM गुप्ता से टूटे हुवे मकानो की संख्या पूछे जाने पर उनका कहना था कि ये बताने के लिए मैं बाध्य नहीं हु । ओर
इतना कहते हुये उन्होंने अपना मोबाइल ( 9425109951) फोन काट दिया |( रिकार्डिंग उपलब्ध )
खबरें आज तक के संवाददाता मोहम्मद लईक ख़ान द्वारा भेजे गए फोटो , विडियो एवं लोगों से की गई चर्चा से ये स्पष्ट होता है कि जिला प्रशासन द्वारा किया गया ये कुठाराघाती कदम किसी बड़ी राजनीतिक साज़िश का परिणाम भी हो सकता है ?
एक ओर यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव 2018 मे अपने वोट बैंक को मज़बूत बनाने के लिए नित नई नई लोक लुभावन घोषणाएं करते थक नहीं रहे वही मुख्यमंत्री आवास योजना का ख्वाब दिखाने वाली शिवराज सरकार गरीबो के घर नहीं उनके अरमानों पर बुलडोजर चला रही हे जिसका जीता जागता प्रमाण आज गरीब नगर झुग्गी बस्ती में जिला प्रशासन द्वारा ढाया गया कहर है |
प्रबंध निदेशक *खबरें आज तक* *सरोज जोशी* के साथ प्रतिनिधि *मोहम्मद लईक ख़ान* एवं कैमरामेन *मोहम्मद अनस * गरीब नगर भोपाल
