भोपाल, 02 सितंबर 2018 । नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह 4 सितंबर को अलीराजपुर में पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. वेस्ता पटेल के श्रद्धांजलि समारोह और किसान सम्मेलन में शामिल होंगे।
श्री सिंह सड़क मार्ग से 4 सितंबर को दोपहर में अलीराजपुर पहुंचेंगे। वहां स्व. वेस्ता पटेल एवं किसान सम्मलेन में भाग लेने के बाद सिलावत जिला बड़वानी जाएंगे और किसान सम्मेलन आम सभा को संबोधित करेंगे। नेता प्रतिपक्ष रात्रि में भोपाल लौट आएंगे ।
