सीहोर से सतीश सेन की रिपोर्ट
कोरोना वॉयरस के बढ़ते संक्रमणों को दृष्टिगत रखते हुए सैनिटाइजर के रेट 100 रुपए सरकार द्वारा निर्धारित किए गए है। एक ओर पूरे देश प्रदेश की सरकार कोरोना वायरस से बचाव रोकथाम हेतु सख्त है और हर सम्भव प्रयास कर रही है
पूरे देश मेे लॉक डाउन है।
मध्यप्रदेश के मुख्या श्री शिवराज सिंह चौहान निरन्तर जनता के विषय मे सोच रहे सभी अफसरों को हर सम्भव आमजन की मदद की बात की जा रही और प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के आला अधिकारी लगातार आमजन से अपने घरों में रहने की अपील कर रहे है ताकि इस कोरोना वायरस से पार पा सके।
लेकिन प्रदेश के मुख्या को क्या पता की उनके जिले के जावर तहसील छेत्र के देवश्री हॉस्पिटल में स्थित उमिया मेडिकल स्टोर के नाम से स्थित मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा एक सौ एम एल सैनिटाइजर की हर्बल बोटल पर एम आर पी 230 रुपए है और उसे 230 रुपए में बेच रहे है । तो क्या इन पर सरकार के निर्देश का कोई असर नही दिखाई दे रहा आखिर ये किसके इसारे पर बेच रहे है।
दिन रात ड्यूटी कर रहे है और लगातार दिन भर खड़े रहकर लगातार आमजनता से अपने घरों में ही रहने की अपील कर रहे उन पुलिस कर्मियों को भी नही छोड़ा इन पैसे के लालची लोगो ने या कहे इनमे इंसानियत नाम की कोई चीज नही है।
जब इस मामले की पड़ताल मीडिया के माध्यम से की गई तो
हक़ीक़त और कुछ बया हो रही हैं । समीप ही ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मी का कहना है कि दिन भर बहुत लोगो से मिलने पढ़ता और उनको घर पर रहने की समझाइश देते वक्त खुद को भी सुरक्षित रखना पढ़ता है इसलिए सैनिटाइजर खरीद कर लाया वो भी 230 रुपए में जावर के देवश्री हॉस्पिटल में स्थित उमिया मेडिकल से तभी ड्यूटी कर रहे दूसरे पुलिस अधिकारी ने बताया कि यही बोटल 100 एम एल की मुझे दूसरे एक मेडिकल वाले 120 रुपए दी सुनो इस उनका कहना था कि ये लोग समय का फायदा उठा रहे है ठीक है कोई बात नही अपनी ड्यूटी करो ऐसा कह कर वो अपनी ड्यूटी करने लगे।
अब सवाल यहाँ की क्या स्वास्थ्य विभाग इस मेडिकल स्टोर की जांच करेगा और इस कम्पनी की कितनी बोटल अभी तक बेची है और कितने में कौन से फार्मासिस्ट से खरीद कर लाया इसका ऐसा कितने रुपए का बिल कितने रुपए का है होलसेलर का जो इसको इतना महँगा बेचना पढ़ रहा है
कई दवाई विक्रताओं का कहना है कि माल नही आ रहा आगे से और मिल नही रहा है तो महँगा मिल रहा है कैसे बेचे सरकारी रेट में!
