महिदपुर। आज जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस नामक जैसी महामारी से गुजर रही है। ओर पूरा देश लॉक डाउन है।ऐसे नाज़ुक वक़्त में सभी सामाजिक संगठनो ओर नागरिको को देश के गरीब और दिहाड़ी मजदूरों की फिक्र सता रही है। इसी के चकते नगर की मुस्लिम नोजवान कमेटी द्वारा कोरोना वायरस रिलिफ वर्किंग कमेटी के नाम से गरीब ओर दिहाड़ी मज़दूरों के परिवारों को पिछले तीन दिन से राशन किट राहत सामग्री के तोर पर वितरित किये गए। जिसमे अभी तक 240 राशन किट कमेटी द्वारा पहुँचाये गए हैं। इस राशन किट में 5 किलो आटा, 2 किलो चावल, 1 किलो तेल, 200 ग्राम तीन प्रकार की दाल, 200 ग्राम हल्दी धनिया मिर्च , 1 किलो शकर, 100 ग्राम चाय पत्ती, ओर 100 रुपये की नगद राशि दूध सब्ज़ी के लिए दी जा रही है। इस कार्य मे नगर के नागरिक नगद राशि और सामग्री दान करके दिल खोलकर हिस्सा ले रहे हैं। कमेटी के जिम्मेदारों द्वारा सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि मानवता के लिए अपने आस पास जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं ओर इस कार्य मे हमारा सहयोग करे। इन कार्य मे कमेBटी के माजिद पटेल, अशफ़ाक़ मिया, अरबाज़नागोरी , साजिद नागोरी, इरशाद सिटिज़न, जावेद भाई, अनवर शेख, सरफ़राज़ नागोरी , अब्दुल वाहिद आदि तन मन से अपनी सेवा दे रहे हैं। उक्त जानकारी अज़हर नागोरी ने दी।
ब्यूरो रिपोर्ट ज़ुबैर खान महिदपुर
